पिपरौली में शनि देव की पूजा में जुटी शनि भक्तों की भीड़


बिल्थरारोड:- सीयर ब्लॉक के पिपरौली गांव में शनिवार को शनिदेव की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुरहा समाज के द्वारा शनि भगवान की पूजा संपन्न कराया गया। ततपश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हर्षोउल्लास के साथ सैकड़ो शानिभक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। तुरहा समाज मे मान्यता है कि शनि देव की पूजा से समस्त प्रकार की कठिनाई दूर हो जाती है। भगवान की कृपा बनी रहती है। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश तुरैहा ने किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार,कृष्ण कुमार, अमित कुमार, देवब्रत कुमार, चंदन कुमार, अशोक कुमार, नौमी प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

राजन मद्धेशिया……..✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *