रामनवमी पर बेल्थरा रोड में MLC डॉ. रतन पाल सिंह का भव्य स्वागत, छात्र जीवन के साथियों से हुआ आत्मीय मिलन



बिल्थरा रोड (बलिया):
रामनवमी के पावन अवसर पर डॉ. रतन पाल सिंह का आगमन नगर के पन्नालाल कटरा स्थित आशीष सिंह (विकास अधिकारी) के आवास पर हुआ, जहां उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम का माहौल उस समय विशेष हो गया, जब डॉ. रतन पाल सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उस समय आशीष सिंह, विवेक सिंह परिहार और देवेंद्र गुप्ता एडवोकेट सहित अन्य साथियों के साथ उन्होंने पढ़ाई और संघर्ष के कई महत्वपूर्ण पल साथ बिताए थे।
पुराने साथियों से मुलाकात के दौरान बीते दिनों की यादें ताजा हुईं, जिससे माहौल भावनात्मक और आत्मीय बन गया।
कार्यक्रम में भाजपा के मनोनीत सभासद अमित जायसवाल, वार्ड नंबर 6 के सभासद राम मनोहर गांधी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बेल्थरा रोड स्थित आवास पर भूपेश सिंह, डॉ. शेषमणि, जितेंद्र प्रसाद, विष्णु वर्मा, सतीश गुप्ता और मनीष सिंह भी मौजूद रहे।
रामनवमी के इस अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ पुराने संबंधों और मित्रता की गहराई को भी दर्शाता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *