नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व इंस्पेक्टर उभांव ने छठ घाटों का जायजा लिया

बिल्थरारोड। आस्था का महापर्व छठपूजा पर गुरुवार  की शाम को नगर व ग्रामीण अंचलों में पूजन अर्चन की धूम रही।  महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर मनोवांच्छित फल प्राप्ति की कामना की। ब्रती महिलाओं ने छठ घाट पर बेदी बनाकर  विभिन्न प्रकार के फल व प्रसाद चढ़ाकर विधि विधान के साथ पूजन किया। और  छठ घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। नगर के छठ घाट,रामलीला मैदान , नव निर्मित छठ घाट चन्द्रशेखर पार्क छठ घाट , विठुआ छठ घाट का  उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय , तहसीलदार सन्तोष शुक्ला,  चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह  दलबल के साथ  चक्रमण कर जायजा लिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत की तरफ से किये गए लाइट, साफ सफाई का प्रसंशा किया। उन्होंने छठ महापर्व को आपसी सौहार्द व आस्था के साथ मनाने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *