शादी से लौट रही महिला से लूट, सुनसान रास्ते में झांसे में लेकर सोने के जेवरात ले उड़े ठग”
बलिया, बिल्थरारोड
ग्राम अटवा की रहने वाली फूलनी देवी (62), पत्नी पलकधारी राजभर, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी भांजी की शादी से इंदारा से लौट रही थीं। वह रेलवे स्टेशन होकर मेन रोड के रास्ते घर आ रही थीं। तभी सीयर चौकी क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर तीन अज्ञात युवक उन्हें मिले।
युवकों ने पहले एक पोटली गिराई और आपस में झगड़ने का नाटक करते हुए महिला से कहा, “चाची इसमें पैसा है, आप भी हिस्सा ले लीजिए, बंटवारा करा दीजिए।” विश्वास में लेकर ठग महिला को एकांत जगह पर ले गए और अपनी बातों में उलझाकर उनके कान से सोने का टॉप्स, गले से मंगलसूत्र और एक सोने का लॉकेट उतरवा लिए।
महिला को जब तक कुछ समझ आता, तब तक ठग वहां से फरार हो चुके थे।
घटना की जानकारी सीयर चौकी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात:
इसी तरह की एक घटना करीब दस दिन पहले भी नगर क्षेत्र में हुई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में एक शातिर ठग गिरोह सक्रिय है।
