कन्हैया महाविद्यालय कुशहा ब्राह्मण के प्रबन्धक नृपेंद्र मोहन सिंह ने डिप्टी एसपी बने आलोक कुमार सिंह को मिठाई खिलाकर व अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया

बिल्थरारोड। क्षेत्र के कन्हैया स्मारक महाविद्यालय कुशहा ब्राह्मण के छात्र आलोक कुमार सिंह निवासी ग्राम भुजैनी का चयन यूपीपीसीएस की परीक्षा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर होने पर महाविद्यालय पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक नृपेंद्र मोहन सिंह ने महाविद्यालय के होनहार छात्र आलोक कुमार सिंह का स्वागत करते हुए अंगवस्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर बधाई एवं शुभकामना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक नृपेंद्र सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है। इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष सिंह एवं अध्यापक राजेश यादव,संजय कुमार,आराधना यादव,जितेंद्र कुमार,आशुतोष मिश्रा,रिंशा यादव,अशोक कुमार राव आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *