प्रेम प्रसंग के झूठे केस में फंसे युवक की आत्महत्या के बाद मद्धेशीय वैश्य महासभा सक्रिय, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में दर्ज हुआ मुकदमा



मालीपुर (नगरा), बलिया।
मालीपुर निवासी विशाल मद्धेशिया उर्फ बिट्टू की आत्महत्या ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक प्रेम प्रसंग के झूठे मामले में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। सामाजिक मान-सम्मान और परिवार के दबाव में आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
इस गंभीर मामले को लेकर मद्धेशीय वैश्य महासभा की राष्ट्रीय समिति के दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश युवा समिति एवं जिला टीम ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त की। टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अब तक की कार्यवाही का संज्ञान लिया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता के नेतृत्व में मामले को गंभीरता से उठाया गया, जिसके परिणामस्वरूप थाना मइल में एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही देवरिया जनपद के एसपी से बात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। एसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
टीम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता (बलिया), युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष रोशन गुप्ता (मऊ), पूर्व युवा जिला अध्यक्ष (वाराणसी) राजकिशोर गुप्ता, पूर्व प्रधान उमाशंकर जी, मालीपुर प्रधान अशोक चौरसिया, दीपक मद्धेशिया (मऊ), जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एडवोकेट दीपक गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सोनू गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, रिशु, धनजी गुप्ता, आदेश जी समेत मद्धेशीय वैश्य महासभा के अनेक सम्मानित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
जनता और संगठन दोनों की ओर से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अब किसी निर्दोष को झूठे आरोपों में फंसाकर न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता।
न्याय की इस लड़ाई में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
