कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएचसी सीयर पर मॉकड्रिल रिहर्सल किया गया

बिल्थरारोड । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश के अंदर एक साथ में नए कोरोना वायरस से निपटने के लिए मॉकड्रिल रिहर्सल मगलवार के प्रातः 10 बजे सभी कोविड-19 अस्पतालो पर चलाया गया। जिसके क्रम में सीएचसी सीयर पर एल-1 कोविड़ -19 अस्पताल में सीएचसी अधीक्षक डा. राकेश सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रिहर्सल किया गया। यह रिहर्सल देख अस्पताल में मौजूद रोगियों तथा आमजन के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस मॉकड्रिल रिहर्सल में अस्पताल के मुख्य द्वार से कोविड प्रभावित मरीज एम्बुलेंस से अस्पताल के अन्दर प्रवेश किया। जिसे कोराना वारियर्स के द्वारा व्हील चेयर द्वारा आईसीयू में भर्ती किया गया। और गाइड लाइन के अनुसार उपचार शुरू किए जाने का सफल प्रयोग किया गया। सीएचसी अधीक्षक राकेश सिंह ने इस सफल रिहर्सल पर अपनी तैयारी की चर्चा में बताया कि प्रशासनिक स्तर से उनके इस कोविड-19 के अस्पताल में नए कोविड के मरीजों के उपचार हेतु 30 बेड, 2 आई सी यू बेड, व्हील चेयर, आक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन द्वारा सभी बेड पर आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था, मास्क, पी पी ई कीट, हैंड सेंटाइजर, विपरित परिस्थितियों से निबटने के लिए आक्सीजन सिलेण्डर की पर्याप्त व्यवस्था है। डेमो के इस रिहर्सल में डॉ आरडी सिंह, डॉ प्रदीप, डॉ पूजा सिंह, कृष्ण कुमार चौहान फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय चंद्रभान यादव आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *