बिल्थरारोड पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर दो रेफर निवर्तमान चेयरमैन ने दी आर्थिक सहायता
बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के मधुबन मार्ग पर यूनियन बैंक के समीप बुधवार को सड़क पार करते समय एक राहगीर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे राहगीर समेत बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। दो घायलों को स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 7 निवासी घूरा पुत्र विक्रम यूनियन बैंक के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर घूरा 47 वर्ष और बाइक सवार आकाश 24 वर्ष पुत्र राजेश कुमार और राहुल कुमार 26 वर्ष पुत्र हरिनाथ निवासी तेलमा जमालुद्दीनपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद नगर निवासी घूरा पुत्र विक्रम और आकाश की स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त अपने सहयोगियों संग अस्पताल पहुँचकर सहयोग राशि देंकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।



