भीमपुरा थानाध्यक्ष द्वारा प्रधान प्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार करने पर सीयर ब्लाक के प्रधानसंघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देंकर किया कारवाई की मांग

बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सिधौली की ग्राम प्रधान प्रमिला यादव ने थानाध्यक्ष भीमपुरा पर फरियादी को न्याय देने के बजाय अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए प्रधानसंघ सीयर के अध्यक्ष रामभवन यादव के नेतृत्व थानाध्यक्ष भीमपुरा के खिलाफ उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह को बुधवार को पत्र देकर जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग किया है। ग्राम प्रधान प्रमिला यादव ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि सरकार की मनसा के अनुरूप अमृत वन महोत्सव के तहत पौधे लगाए जा रहे है। विपक्षी द्वारा रोक दिया गया। इसकी शिकायत मेरे पति रामानन्द यादव द्वारा भीमपुरा थानाध्यक्ष से की गई। थानाध्यक्ष ने उल्टे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमारे पति को जेल भेजने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। जिससे हमारे मान- सम्मान को ठेस पहुँचा है। प्रमिला यादव का कहना है कि अगर हमारे पति को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी भीमपुरा थानाध्यक्ष की होगी। उनका कहना कि पूर्व में भी भीमपुरा थानाध्यक्ष द्वारा कई ग्राम प्रधान के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। ग्रामप्रधान प्रमिला यादव ने उपजिलाधिकारी से इसकी जांच कराकर थानाध्यक्ष भीमपुरा के खिलाफ आवश्यक कारवाई करने की मांग किया है। उपजिलाधिकारी को पत्रक देने वालो में ग्रामसभा सिधौली के प्रधान प्रतिनिधि रामानन्द यादव, सीयर ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष व मुबारकपुर प्रधान रामभवन यादव, प्रधान संजय यादव, मनजीत कुमार , विवेक कुमार गौड़, आशुतोष यादव आदि शामिल रहे।
