बलिया: हबसापुर में श्रीरामलीला का भव्य आयोजन, 22 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम !

बलिया। जनपद के ग्राम हबसापुर, नगरा बेल्थरा रोड मार्ग पर इस वर्ष भी श्रीरामलीला समिति हबसापुर द्वारा भव्य श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सोमवार, 22 सितम्बर 2025 से शुरू होकर रविवार, 5 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रामलीला मंचन होगा।
आयोजक समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर श्रीरामलीला के पावन मंचन को आत्मसात करने और अपने जीवन को कृतार्थ करने की अपील की है।
स्थान: ग्राम हबसापुर, नगरा बेल्थरा रोड मार्ग, निकट नौसरिया कैथी गेट से 1 किलोमीटर पूर्व।
संपर्क सूत्र: 9451781357, 8542918507, 9005589642।
