गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया


बिल्थरारोड।गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ठंड और कोहरे के बावजूद भी विद्यालय के बच्चों में उत्साह रहा। नगर के रामलीला मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर 1 पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। बच्चजो ने देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर अध्यापक आशुतोष पांडेय ,शीला त्रिपाठी ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला भारती ,रसोइया आरती देवी ,ममता,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नैयर आजम आदि उपस्थित रहे।
