जीएमएएम इन्टर कालेज बेल्थरारोड के तत्वावधान में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में लखनऊ की टीम 2-0 और अलीगढ़ की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज किया

बिल्थरारोड। जीएमएएम इन्टर कालेज के तत्वावधान विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे सुजायत हुसैन मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले राउंड में लखनऊ और गाजीपुर के टीम के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर अगले चक्र के लिए स्थान बनाया । वही दूसरे राउंड में अयोध्या और अलीगढ़ की फुटबॉल टीम के साथ रोचक मुकाबला खेला गया। जिसमे हाफ टाइम से पहले दोनों टाइम एक- एक पर बराबरी पर रही किन्तु हाफ टाइम के बाद अलीगढ़ की टीम ने एक गोल और अयोध्या की टीम ने एक गोल मारकर बराबरी करते हुए मैच को और रोमांचक बना दिया। अंत मे अलीगढ़ की टीम ने एक गोल मारकर 3-2 से मैच को जीतकर अगले चक्र के लिए स्थान बना लिया। पहले राउंड के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर परिचय प्राप्त कर किया । वही दूसरे राउंड के मैच का शुभारंभ एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के पुत्र युवा नेता उत्कर्ष सिंह व रविशंकर सिंह पिक्कू ने परिचय प्राप्त करने के उपरांत फुटबॉल पर किक मारकर किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोबिन के द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देंकर सम्मानित करते हुए मोमेन्टो भेंट किया गया। फुटबॉल मैच के रेफरी हाजी मुनव्वर और लाइनप मैरुद्दीन खा गाजीपुर, मोहम्मद इस्तेखार और कमेंटेटर सुहेल उस्मानी और जीशान रहे। फुटबॉल टूर्नामेंट में विद्यालय के खेल शिक्षक दानिश मोहसिन, आद्याशंकर यादव , खालिद नफीस, पूर्व प्रधान उसमानुलहक, इरसाद अहमद, जावेद अनवर प्रबंधक, समशाद बासपारी , फैसल जमाल, जीशान आदि का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *