आधुनिक शिक्षा बिना स्मार्टफोन व अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है- डॉ दीपेन्द्र मोहन सिंह



बिल्थरारोड। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गतिमान स्मार्टफ़ोन वितरण योजना के अंतर्गत कन्हैया स्मारक महाविद्यालय कुशहा ब्राह्मण के पात्र छात्र – छात्राओं को शुक्रवार को ‘स्मार्टफ़ोन’ वितरित किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ दीपेन्द्र मोहन सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, गोरखपुर विश्वविद्यालय) ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बिना स्मार्टफोन, टेबलेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है। छात्रों को इसका सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करना चाहिए। इसके दुरुपयोग से बचने की अपील किया। प्रबन्धक नृपेंद्र मोहन सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए मोबाइल और टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस योजना से लाभान्वित सभी छात्र अब डिजिटल दुनिया से जुड़कर अपनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के साथ खुद को और ज्यादा सशक्त व आत्मनिर्भर बना सकेंगे। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ दीपेन्द्र मोहन सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, गोरखपुर विश्वविद्यालय) एवं उनकी हर्षिता कौशिक, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक, कर्मचारीगण उपस्थित रहे..!
