आमने-सामने की टक्कर में ऑटो ड्राइवर समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर- बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार को हल्दीरामपुर चट्टी के समीप टेम्पो और अज्ञात चार पहिया वाहन के आमने-सामने की टक्कर में टेम्पो चालक समेत टेम्पो में सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस पास के लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश राजभर 40 वर्ष पुत्र लग्न राजभर व हीरा राजभर 60 वर्ष पुत्र बलीराम राजभर निवासी जमालपुर थाना सिकंदरपुर टेम्पो से बंशीबाजार से बिल्थरारोड आ रहे थे। इसी बीच अभी हल्दीरामपुर चट्टी पर पहुँचे थे कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे सड़क के किनारे टेम्पो पलट गई और उसमें सवार रमेश राजभर 40 वर्ष और हीरा राजभर 60 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। चार पहिया वाहन चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। लोगो ने घायलों को सीएचसी सीयर पहुँचाया जहाँ इलाज चल रहा।
