कूड़े के ढेर में लगी आग पर लोगों की मदद से सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार व सिपाहियों ने मिलकर आग पर काबू पाया ।

बिल्थरारोड । नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे के समीप शुक्रवार की देर रात कूड़े की ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई। तेज आग की लपटों से लोग सहम गए। आसपास के लोगों की सहायता से सीयर पुलिस चौकी  प्रभारी देवेंद्र कुमार व सिपाहियों ने मिलकर आग पर काबू पाया । जानकारी के अनुसार नगर के चौधरी चरण सिंह  तिराहे के समीप कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था। कूड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। रात को कूड़े की ढेर से आग की लपटे निकलते देख लोग सहम गए तथा वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों का शोर सुन सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अपने सिपाहीयों को लेकर भी वहां पहुंच गए।पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। आसपास के घरों के लोगों ने भी बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाने में पुलिस की भरपूर मदद की। अंततः पुलिस और पब्लिक की मदद से लगभग 45 मिनट के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझने के बाद उस मुहल्ले के लोगों ने चैन की सांस ली। समय रहते आग आग पर काबू पाए जाने से धन-जन का नुकसान होने से बच गया। मुहल्ले वालों ने मदद के लिए सीयर पुलिस चौकी को शुक्रिया कहा। आग लगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *