बिल्थरारोड :अवैध अतिक्रमण करने वालो पर चला बुलडोजर

बिल्थरारोड। नगर के मधुबन मार्ग पर रविवार को अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गए अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बाबा बुलडोजर जिससे नगर के अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। रविवार के अपराहन नगर पंचायत के ईओ ब्रजेश गुप्ता और लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता महेश वर्मा , इस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मधुबन मार्ग के दोनों तरफ अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया। इस दौरान अफरा- तफरी का माहौल रहा। ईओ ब्रजेश गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता महेश वर्मा ने कहा कि नगर में जो भी अवैध अतिक्रमण होगा उसको हटाया जायेगा। सभी को नोटिस भेज दी गयी है कि अतिक्रमण स्वयं हटा लें नही तो बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने का क्रम जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *