महाकवि श्याम नारायण पाण्डेय और राष्ट्रीय चेतना पर विमर्श !



लखनऊ, 5 सितम्बर (शुक्रवार)।
अखिल भारतीय मेधा विकास समिति की ओर से बलरामपुर गार्डन में “महाकवि श्याम नारायण पाण्डेय और राष्ट्रीय चेतना” विषयक विमर्श का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी ने की।
मुख्य अतिथि मा. गिरीश चंद्र मिश्र, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी ने कहा कि महाकवि श्याम नारायण पाण्डेय ने राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव का यश गाया। विशिष्ट अतिथि पद्मकांत शर्मा एवं राजेश राय रहे।
कार्यक्रम में महाकवि के पौत्र दिवाकर, प्रभंजन, राकेश पाण्डेय, राजा पाण्डेय और भानु प्रकाश पाण्डेय का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात महाकवि के परिवार की ओर से अतिथियों को उनके रचित महाकाव्यों की प्रति, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर वीर रस के युवा कवि अटल नारायण (प्रयागराज), रवि रुद्रांश अवस्थी (बाराबंकी), संदीप सिंह अनुरागी (बाराबंकी) को वाचिक परंपरा और प्रशांत दीक्षित को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु “श्याम नारायण पाण्डेय सम्मान” से अलंकृत किया गया।
समारोह को सौम्या मिश्रा एवं शिवानी पाल ने संबोधित किया। युवा कवि अनमोल शुक्ला (हरदोई) ने काव्यपाठ कर महाकवि को नमन किया।
आभार प्रदर्शन भानु प्रकाश पाण्डेय (प्रान्त अध्यक्ष, विहिप गौरक्षा विभाग, गौरक्ष प्रान्त) तथा डॉ. विधि सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर दीपक मिश्रा, दयानंद चौहान, नागमणि चौबे, ऋषभ महाजन, अंकित यादव, अमित गुप्ता, विशाल चौहान, विकास सिंह सहित लखनऊ का बौद्धिक वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।
आयोजन की सफलता में कलाकुंज भारती के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार पद्मकांत शर्मा तथा प्रभात का विशेष योगदान रहा।
