शिक्षा क्षेत्र सीयर में शिक्षण कार्य से अनुपस्थित पाए गए शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का बीएसए ने वेतन/ मानदेय कटौती करने के साथ ही स्पष्टीकरण देने हेतु तलब किया

बिल्थरारोड। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र सीयर में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 11 शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशको के वेतन / मानदेय की कटौती करते हुए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। बीएसए की इस करवाई से शिक्षा क्षेत्र सीयर में हड़कंप मच गया है। इस सम्बंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किये गए निरीक्षण के दौरान 23 नवम्बर को राजलक्ष्मी सिंह, पूनम चौहान अनुदेशक जूनियर हाईस्कूल बभनियाव, प्रीति सिंह शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय बभनियाव, सत्यमलता शर्मा शिक्षामित्र प्रा0 वि0 सैदपुरा नम्बर 1, जितेंद्र यादव शिक्षामित्र प्रा0 वि0 ससना बहादुरपुर, अजय कुमार, चन्द्रकेश सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पतनारी नम्बर 1, शीला त्रिपाठी शिक्षामित्र प्रा0 वि0 सीयर नम्बर 1, प्रभावती यादव शिक्षामित्र प्रा0 वि0 नरला, सीमा चौहान शिक्षामित्र प्रा0 वि0 सीयर नम्बर 3, प्रीति सिंह शिक्षामित्र प्रा0 वि0 बभनियाव, उपेन्द्रनाथ स0अ0 प्रा0 वि0 भिण्ड अनुपस्थित पाए गए। जिनके द्वारा अपने दायित्वों का अवहेलना करने पर बीएसए द्वारा वेतन, मानदेय कटौती करने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *