“लालू खुरमा वाले की दुकान बनी चर्चा का केंद्र: बिल्ली, कुत्ते, कौवे और काले बंदरों का अनोखा जमावड़ा”

सांकेतिक गूगल फोटो
लालू खूरमा वाले

बिल्थरा रोड / नगर पंचायत बिल्थरा रोड के वार्ड नंबर 03, बाटा वाली गली के मोड़ पर स्थित लालू खुरमा वाले की मिठाई की दुकान इन दिनों क्षेत्र में सुर्खियों का केंद्र बनी हुई है। स्वादिष्ट मिठाइयों और खुरमे के लिए मशहूर इस दुकान पर अब मानवों से ज्यादा पशु-पक्षी दिखाई देने लगे हैं, जो लोगों में उत्सुकता का विषय बना हुआ है।

दुकान की दहलीज पर रोज बैठी रहने वाली एक बिल्ली ने मानो यहाँ डेरा जमा लिया है। वहीं दुकान पर आने वाले कुत्तों का लगातार आना-जाना भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। कई बार दुकान संचालक द्वारा कुत्तों को मिठाई खिलाते हुए भी लोग देख रहे हैं।

सुबह करीब दुकान खुलने के समय 7 बजे के आसपास कौवों का झुंड, जिसकी संख्या कभी-कभी दर्जनों में पहुंच जाती है, दुकान के आसपास मंडराता रहता है। इसके साथ ही क्षेत्र में प्रकट होने वाला काले बंदरों का झुंड भी इस जगह को अपना पसंदीदा ठिकाना मान चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नज़ारा पिछले कई दिनों से लगातार देखने को मिल रहा है और अब यह पूरी जगह “अनोखे वन्यजीव मिलन पॉइंट” की तरह चर्चाओं में है। शहरवासियों के बीच यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर ऐसा क्या है यहाँ जो इतने तरह के जीव-जंतु एक साथ आकर्षित होते हैं।

वार्ड नंबर 03 के लोग इस दृश्य को आश्चर्य और मनोरंजन, दोनों दृष्टि से देख रहे हैं। फिलहाल यह अनोखी संगति पूरे बिल्थरा रोड क्षेत्र में सुर्खियों का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *