सावन के तीसरे सोमवार को बिल्थरारोड में रुद्राभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर

बिल्थरारोड। सावन के तृतीय सोमवार को नगर के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर (पानी टंकी) पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धा और विधिपूर्वक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगरवासियों और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से शिवमय माहौल बन गया। पूजन का संचालन मंदिर के पुजारी नागेंद्र बाबा ने पूर्ण वैदिक रीति से कराया।

इस आयोजन में नगर संघचालक संजय बर्नवाल, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, विजय सिंह, अजय पटेल, सर्वजीत सोनी, हेमंत शुक्ला, प्रदीप सोनी, जितेंद्र वर्मा, जय शिव यादव, विवेक श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, कुंज बिहारी यादव, सुजीत वर्मा, प्रवीण वर्मा, आदित्य यादव, आकाश, अश्वनी, अमन, अनमोल, नमन, रौशन सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

मातृशक्ति की सहभागिता भी विशेष रूप से देखने को मिली। अंशिका, खुशी, खुशबू, दिव्यांशी, शिवांगी सहित कई बहनों ने पूजन में भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने राष्ट्रहित एवं लोककल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक के इस पावन अवसर पर नगर में एकता, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *