CHO पंकज सिंह यादव ने दिखाई अद्भुत सूझबूझ: सड़क हादसे में घायल दो युवकों की बचाई जान, समय रहते कराया रेफर !

उभांव थाना क्षेत्र के शनिवार को भिंडकुण्ड में एक सड़क हादसा उस समय बड़ा रूप ले सकता था, जब मोटरसाइकिल सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिंडकुण्ड में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पंकज सिंह यादव की सूझबूझ और तत्परता ने उनकी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, सोनाडीह निवासी विजेंद्र (27) और अरुण (18) मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन फिसल गया और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विजेंद्र की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही थी।

इसी दौरान ड्यूटी से वापस लौट रहे CHO पंकज सिंह यादव की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत स्थिति को समझते हुए मौके पर ही युवक को CPR देकर उसकी सांसें सामान्य करने का प्रयास किया। साथ ही दूसरे युवक को भी प्राथमिक उपचार दिया।

इसके बाद उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने CHO पंकज सिंह यादव के इस मानवीय और त्वरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि सही समय पर की गई यह मदद दोनों युवकों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई।

CHO पंकज का यह कर्तव्यनिष्ठ और सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *