नाबालिक लड़की का अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ा

बिल्थरारोड। उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह व पुलिस टीम द्वारा मंगलवार के सुबह चेकिंग संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पहुंचकर पड़सरा मोड़ से नाबालिक लड़की के अपहरणकर्ता पास्को अभियुक्त आकाश गोंड पुत्र रमेश गोंड निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव जनपद बलिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया। उभांव पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार नाबालिग पीड़िता को 05.09.2024 से लेकर गायब अभियुक्त आकाश गोंड को उभांव पुलिस थाने में पंजीकृत मु० अ० सं० 272/2024 धारा 87/137(2)/351(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 64 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो में सुबह 7:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *