कानपुर दंगा को दृष्टिगत रखते हुए सीओ और इंस्पेक्टर ने मुस्लिम बन्धुओं से आपसी सौहार्द बनाये रखने का किया अपील

बिल्थरारोड। कानपुर में हुए दंगा को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को सीओ मोहम्मद उस्मान और इस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह ने नगर के जामा मस्जिद पहुँचकर दोपहर के नमाज के दौरान मुस्लिम बन्धुओं से और मौलवी से आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील किया। सीओ ने कहा कि किसी प्रकार के बहकावे में न आये। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का अराजकता फैलाएगा उसके खिलाफ कानूनी करवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह तत्काल पुलिस को इन्फॉर्म करें ऐसे में आप लोग आपसी प्रेम और सौहार्द को बनाये रखे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल, अंकुर वर्मा, प्रदीप मद्देशिया, जनार्दन यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *