उभांव थाना क्षेत्र में लाश मिलने से सनसनी !

बिल्थरारोड / उभांव थाना के सद्दोपुर होलपुर के खेत की नाली में गुरुवार रामाशीष यादव 35 वर्ष नामक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। रामाशीष का शव खेत किनारे पानी भरे कियार में मिला। गांव वालों के अनुसार रामाशीष की शादी नहीं हुई थी वह अपने मॉ के साथ रहता था। कभी कभी घर से निकलने के बाद 3 ,4 दिन बाद वापस आता था। सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि सद्दोपुर निवासी रामाशीष यादव बुधवार की रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में गया था। जो वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में परेशान थे। रामाशीष किन परिस्थिति में खेत में पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस के अनुसार उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *