भुआरी मोड़ पर बाइक भिड़ंत में पूर्व विधायक के पुत्र इशरार अहमद की मौत


बिल्थरा रोड // उभांव थाना क्षेत्र के भुआरी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर आमने–सामने हुई दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में पूर्व विधायक स्व. रफीउल्लाह के पुत्र इशरार अहमद उर्फ गुट्ठू (52 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रत्यक्षदर्शी समीर मौर्या के अनुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे इशरार अहमद बेल्थरा रोड की ओर से बाइक से आ रहे थे। भुआरी मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।

इशरार अहमद को सिर में गंभीर चोटें आईं और कान व सिर से काफी खून बहने लगा। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी और घायल को निजी वाहन से सीएचसी सीयर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहाँ  गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया परिवार वालों के अनुसार रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

दूसरी बाइक पर सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे हल्की चोटें आईं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक से थाने में पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इशरार अहमद के पुत्र असरह की शादी 18 दिसंबर को होनी थी। हादसे की ख़बर मिलते ही परिवार में मातम का माहौल छा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *