पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ अभियान तहत विद्यालयों में किया गया बृक्षारोपण


बिल्थरारोड। : प्रदेश को हरा भरा तथा ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लक्ष्य के तहत शनिवार को ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान शुरू हो चुका है। इस अभियान में न सिर्फ अधिकारी-कर्मचारी, बल्कि जन-जन चढ़-बढ़ कर प्रतिभाग करते दिखे। क्षेत्र के स्कूल, कालेज, थाने, तहसील के साथ-साथ हर जगह पौधरोपण किया गया। क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में प्रिंसिपल शीला मिश्रा संग विद्यालय के छात्रों ने पौधरोपण किया। वही इश्तेयाक अहमद मेमोरियल महाविद्यालय पर विद्यालय के प्रबंधक जावेद अनवर ने विद्यालय स्टाप और छात्रों संग पौधरोपण किया। साथ स्टाप और कॉलेज के छात्रों को एक एक पौधा भी वितरित किया। इस मौके पर प्रबंधक जावेद अनवर ने कहा कि पौधे हमे प्राण वायु प्रदान करते है जिससे हम स्वस्थ रहते है। साथ ही न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल बिल्थरारोड के प्रबंधक सतीश दुबे के नेतृत्व में विद्यालय परिवार व विद्यालय के छात्रों ने पौधरोपण किया। प्रबंधक ने सभी बच्चों को एक एक पौधा देंकर पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण शुद्ध रहता है। वही सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल पिपरौली बड़ागांव के व्यवस्थापक सुनील यादव के साथ विद्यालय के स्टाप व छात्रों ने वन महोत्सव अभियान के तहत पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु पौधरोपण किया। इस मौके पर सुनील यादव ने छात्रों को एक एक पौधा लगाने के लिए जागरूक किया।
