सांसद रमाशंकर राजभर नें बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अमृत भारत योजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

बिल्थरारोड। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर नें बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं सहित अमृत भारत योजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, ट्रेन सेफ्टी ,यात्री विश्रामालय ,स्टेशन का पूर्ण विकास, दो पटरियों के बीच की दूरी बढ़ाकर प्लेटफार्म का विकास, एक और टिकट काउंटर खोले जाने, दोनों ओर के स्टैंड,पेयजल की उपलब्धता तथा रेलवे विभाग से अनुमति लेकर सांसद निधि से भी आर ओ प्लांट लगवाने की बात कही। वाराणसी से गोरखपुर के बीच में और ट्रेन संचालन के उत्तर में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं जिसका खामियाजा पूर्वांचल की जनता भुगतने को मजबूर है। गोरखपुर छपरा रेलखंड के मध्य कुसमी और देवरिया दो ही जगह माल गोदाम है इस क्रम में बेल्थरा रोड तेजी से विकसित हो सकता है इसके लिए शासन में भी बात रखी जा रही है। प्लेटफार्म पर बारिश होते समय सेट से पानी टपकने से यात्रियों के भीगने की बात बताए जाने पर उन्होंने कहा ,यह यात्रियों के साथ गलत व्यवहार है उनसे सुविधाओं के नाम पर पैसा लेकर के भी बारिश के पानी में स्टेशन पर भीगने को मजबूर होना पड़ता है । मैं इस बाबत उच्च अधिकारियों से बात करूंगा। रेल मंत्री से भी अन्य ट्रेनों के ठहराव की बात रखते हुए मैं बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन को इसी वित्तीय वर्ष में परिपूर्ण कराने के लिए प्रयासरत रहूंगा। इस निरीक्षण के दौरान चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर कौशलेश सिंह, आइ ओ डब्ल्यू हृदयानंद सिंह, स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार भारती, वाणिज्य अधीक्षक धर्मेन्द्र गोंड, डिप्टी चीफ मैनेजर शशांक,डी सी आई मऊ, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार,सेक्शन इंजीनियर मऊ सत्येन्द्र शाह,अखिलेश सिंह डी सी आई मऊ, आर पी एफ हृदयानंद तिवारी उपस्थित रहे। सांसद के साथ उनके मीडिया प्रभारी व सभासद मोहम्मद सद्दाम, शमशाद बांसपारी, सज्जन पासवान, रामसरन चौहान, रामाश्रय राजभर ,पतिराम यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *