गोंड़ जाति का जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए लेखपाल द्वारा आख्या देने के बजाय खारिज कर देने पर अखिल भारतवर्षीय गोंड़ महासभा के तहसील में पहुँचने पर तहसीलदार के आवास में बाहर से ताला लगवाने पर गोंड़ समाज के लोगो किया नारेबाजी

बिल्थरारोड। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा द्वारा गोंड़ जाति का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में लेखपाल द्वारा आख्या खारिज करने पर पूर्व में तहसीलदार को दिए गए शिकायती पत्र पर तहसीलदार द्वारा शुक्रवार को बुलाये जाने पर तहसील में पहुँचे गोंड़ जाति के लोगो को देख तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने अपने आवास में बाहर से ताला लगवाकर कैद हो गए। जिसके बाद अखिल भारतवर्षीय महासभा के लोगो ने उनके आवास पर जमकर तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी किया। जानकारी के अनुसार गोंड़ समाज के लोग अनुसूचित जाति का जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सम्बंधित लेखपाल द्वारा बिना आधार के जाति प्रमाणपत्र का पत्रक खारिज कर देने पर बीते 26 दिसम्बर को तहसीलदार को शिकायती पत्र दिया। जिस पर तहसीलदार द्वारा 30 दिसम्बर को 2 बजे वार्ता करने के लिए बुलाया गया। शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में अखिल भारतवर्षीय गोंड़ महासभा के लोग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पहुँचे इसके बाद तहसीलदार ने अपने आवास में जाकर एक व्यक्ति से बाहर से ताला लगवा दिए। इसके बाद गोंड़ समाज के लोगो ने जमकर तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दिया। कुछ देर बाद तहसीलदार ने फोन करके ताला खुलाया और दो लोगो को बुलाकर आवास में वार्ता किया और पुनः अगली बैठक की तारीख 3 जनवरी को मुकर्रर किया। इसके बाद गोंड़ समाज के लोग घर चले गए। इस मौके पर अखिल भारतवर्षीय गोंड़ महासभा के अध्यक्ष श्रीकांत गोंड़, मृदंगी गोंड, बृजेश, मुलायम, चन्द्रशेखर, शशिभूषण, गुलाब, चन्द्रर्शील, सियाराम गोंड़, अमरजीत , राजेश गोंड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *