शिक्षा क्षेत्र सीयर के अध्यापक हरिकृष्ण पाण्डेय के राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में चयनित होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बधाई दी है

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर में कार्यरत अध्यापक हरिकृष्ण पाण्डेय को कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। इनके चयन पर शिक्षा क्षेत्र सीयर के अध्यापकों में खुशी की लहर है। उनके चयन होंने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटया , कुचहरा में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हरिकृष्ण पाण्डेय को एक भारत , श्रेष्ट भारत के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित भारतीय लोक कथाएं विषय पर आधारित छठवें राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में चयनित होकर प्रदेश के 75 जिलों से चयनित शिक्षकों में स्थान बनाकर प्रदेश में अपने जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जिन्हें लखनऊ में सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *