भीषण गर्मी में आगे आया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, पूरे जनपद में प्याऊ लगाने की उठाई मांग!

बलिया। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक विष्णुपुर कैंप कार्यालय, बलिया में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के साथ ही हीट वेव से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने की। उन्होंने कहा कि भीषण तापमान को देखते हुए व्यापारी संगठनों, समाजसेवियों एवं सक्षम लोगों को आगे आकर जगह-जगह प्याऊ लगाना चाहिए, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत प्रशासन से भी मांग की कि सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल प्रभाव से शुद्ध पेयजल एवं प्याऊ की समुचित व्यवस्था शुरू कराई जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय को भी संगठन की ओर से अवगत कराया गया।
बैठक में संगठन विस्तार, व्यापारियों की समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान जिला महामंत्री शुभम गुप्ता, रतन कुमार मिश्रा, संजय गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता, राजीव युवा, गंगासागर, संतोष सोनी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *