जायसवाल समाज द्वारा नगर के जायसवाल धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली गीत पर झूम उठे लोग




बिल्थरारोड। जायसवाल समाज द्वारा नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित जायसवाल धर्मशाला में रविवार की शाम होली मिलन समारोह व प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। साथ ही एक दूसरे से गले मिल होली की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम का शुभारंभ जायसवाल समाज के अध्यक्ष रतनलाल जायसवाल ने जायसवाल समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु व कुल गुरु बलभद्र महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए होली समारोह में प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल ने जायसवाल समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जायसवाल समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकता। हमें समाज की मजबूती और खुशहाली के लिए सर्व समाज को साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने आपसी द्वेष भुला कर एक दूसरे के साथ भाई चारे की भावना से कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हंसी-खुशी माहौल में परस्पर प्रेम और सौहार्द से सामाजिक एकता मजबूत होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।लोगो ने जमकर होली गीत का आनंद लिया। समारोह में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू, सुनील कुमार टिंकू, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, अजय कुमार जायसवाल, आलोक जायसवाल, सत्यप्रकाश जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल,विनोद जायसवाल पप्पू, संजय जायसवाल, अनूप जायसवाल, विशाल जायसवाल, अमित जायसवाल , अशोक जायसवाल , अंकुर जायसवाल, संजय जायसवाल , लाला केदारनाथ,गुलाब चन्द्र भोलू, संदीप जायसवाल,सनी जायसवाल, मनोहर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
