पिपरौली बड़ागांव स्थित मोतीराम ब्रह्म जी के स्थान पर ग्राम प्रधान सज्जन प्रधान के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति दंगल और मेले का आयोजन किया गया।

बिल्थरारोड। पिपरौली बड़ागांव स्थित मोतीराम ब्रह्म जी के स्थान पर बुधवार को ग्राम प्रधान सज्जन प्रधान के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति दंगल और मेले का आयोजन किया गया। जिसमे गैर जनपद के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों को ग्राम प्रधान द्वारा अंगवस्त्र और पारितोषिक देंकर सम्मानित किया गया। स्थान पर लगे मेले में क्षेत्र से आये मेलार्थियों की भारी भीड़ रही। बच्चों सहित अन्य लोगो ने मेले में लगे लजीज व्यंजनो छोला, फुल्की , जलेबी आदि का जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर पतिराम यादव, रामाश्रय कुशवाहा, प्रभुनाथ यादव, जलील अहमद, राजेश पासवान सहित सुरक्षा की दृष्टि से उभांव पुलिस मौजूद रहे।
