उभांव पुलिस ने चलाया शख्त वाहन चेकिंग अभियान


बिल्थरारोड/ उभांव पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत उभांव थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा ने तुर्तीपार पिकेट, रेलवे चौराहा, बस स्टेशन, चरण सिंह त्रिमुहानी आदि विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान वैध कागजात के अभाव में वाहन चलाने, व हेलमेट नहीं लगाने आदि को लेकर 30 वाहनों का चालान किया गया थाना प्रभारी ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को सख्त चेतावनी दी। इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति रही।
