न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में नर्सरी से कक्षा 9 तक कि परीक्षा आयोजित की गई


बिल्थरारोड । नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में नए सत्र 2023–24 में प्रवेश के लिए पंजीकृत नौनिहालों की प्रवेश परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। कड़ी निगरानी के बीच आयोजित प्रवेश परीक्षा में नर्सरी से लेकर 9 वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक सैकड़ो छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रवेश परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे तथा प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने कक्षावार प्रवेश परीक्षा का जायजा लिया। विद्यालय में प्रवेश के लिए नौनिहालों से लेकर अभिभावक भी बेहद उत्साहित नजर आए। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने बताया कि विद्यालय कि प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। अगले बैच की प्रवेश परीक्षा आगामी 19 मार्च दिन रविवार को होगी।
