लखनऊ और एनसीआर में सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य किया!

फोटो आजतक


लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली सहित अन्य सीमावर्ती कुछ राज्यों में कोविड के मामले बढ़ने के कारण सूबे की राजधानी लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में सार्वजनिक स्थलोंं पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कोरोना प्रबंधन से जुड़ी टीम-9 की दैनिक समीक्षा बैठक में स्थिति की समीक्षा के आधार पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एनसीआर के जनपदों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) तथा लखनऊ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाये। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर इन्हें टीका लगाया जाये। साथ ही जनसमाधान प्रणाली (पब्लिक एड्रस सिस्टम) का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाये और कारोना के लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग कराई जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *