राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष दिवारात्रि शिविर का शुभारंभ

बिल्थरारोड/मंगलवार को देवेंद्र पीजी कॉलेज बेल्थरा रोड बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन ग्राम अवाया में किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में भाग लेने वाले चयनित सभी स्वयंसेवक सेविकाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रातः 8:00 बजे प्राथमिक पाठशाला अवाया के परिसर में उपस्थित हुए तथा परिसर की साफ सफाई करने लगे एवं उद्घाटन की तैयारी में लग गए राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डॉ हरे राम सिंह व ग्राम अवाया के प्रधान डॉ मनोज कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का आरंभ में लक्ष्य गीत “उठे समाज के लिए उठे उठे” के साथ किया गया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश कुमार सिंह इस विशेष शिविर हेतु स्वच्छता के प्रति ग्राम वासियों को जागरूक करना तथा दूसरी यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी श्री राम प्रताप चौरसिया ने जल का विवेकपूर्ण उपयोग और उसका संरक्षण, नारी शिक्षा, स्वावलंबन, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष , सुरक्षित यात्रा करना, नारी सशक्तिकरण तथा सामाजिक सरोकारों से संबंधित विभिन्न कार्य योजनाओं को संचालित करने की कार्य योजना बनाई है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें और ग्राम वासियों को अपने समाज और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराया जा सके। इस मौके पर पुनीता पाण्डेय तथा महाविद्यालय परिवार के डॉ शिवाकांत मिश्रा, डॉ वीरेंद्र सिंह, श्री अभय सिंह श्री विनोद कुमार सिंह, श्री उदय प्रताप सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संकल्प गीत के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *