बिल्थरारोड एक्सीडेंट में लेखपाल की दर्दनाक मौत एक रिटायर लेखपाल गंभीर रूप से घायल!
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नगरा- चौकिया मार्ग पर बिड़हरा गांव के समीप सोमवार के अपराहन 4 बजे दो बाइको की टक्कर के बाद बस के चपेट में आने से एक 52 वर्षीय लेखपाल की मौत हो गयी वही एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृत लेखपाल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त लेखपाल बादशाह राम 61 वर्ष निवासी सवन थाना गड़वार अपने रिश्तेदार शम्भूनाथ राम 52 वर्ष निवासी छिब्बी थाना रसड़ा । जो वर्तमान में रसड़ा तहसील में कार्यरत है। के साथ बाइक से बिल्थरारोड से नगरा जा रहे थे अभी बिड़हरा गांव के समीप पहुँचे थे कि पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोग सड़क पर जा गिरे उसी बीच नगरा के तरफ से आ रही बस रौंदते हुए निकल गयी। दोनों लोगो को 108 नम्बर एम्बुलेंस के माध्यम से स्थानीय लोगो द्वारा सीएचसी सीयर भेजवाया गया। जहाँ डॉक्टर ने शम्भूनाथ राम लेखपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद बादशाह राम 61 वर्ष को स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उस समय अपनी पद की गरिमा को गिरा दिया जब घायल बादशाह राम के आने पर प्राथमिक उपचार करने के बजाय तुरंत दर्द से कराह रहे बादशाह राम से पूछने लगा कि एक्सरे हुआ है। ज्ञात हो कि सीएचसी सीयर के कुछ डॉक्टर कमीशन खोरी के चक्कर मे आये दिन किसी न किसी पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्र की पर्ची पकड़ा दी जाती है। ऐसे ही लोग सरकार की स्वास्थ्य सेवा का पलीता लगा रहे है। जिससे मरीजो को सही लाभ नही मिल रहा है।

