समाजसेवी जसुराम राजभर की भतीजी स्वाती कुमारी ने नीट परीक्षा उतीर्ण किया

बिल्थरारोड। क्षेत्र के शाह कुन्डैल निवासी समाजसेवी जसुराम राजभर की भतीजी स्वाती कुमारी ने नीट परीक्षा  574 अंक से उतीर्ण कर ऑलइंडिया में 4515 रैंक सामान्य श्रेणी में प्राप्त किया है। जिससे परिजनों समेत क्षेत्र में खुशी की लहर है।स्वाति के पिता परशुराम प्रसाद कोल माइन में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है। इसकी माँ शारदा देवी कुशल गृहिणी है। स्वाति के पिता परशुराम ने बताया कि स्वाति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। वह घर ही रहकर ऑफलाइन तैयारी करती थी। उसका सपना था कि हम डॉक्टर बनेंगे जो आज साकार हो गया। स्वाति की इस सफलता शेख एजाजुद्दीन, बागीश पाण्डेय, कमलेश मद्देशिया, मुन्ना राजभर आदि बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *