बलियाा में 1352464 मतदाताओं ने ईवीएम में कैद किया अपना मत ! देखे 82 प्रत्याशियों का भाग्य का पूरा रिपोर्ट

मतदाता

बलिया। गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान समाप्ति के साथ ही 82 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में लॉक हो गई। यह मशीन 10 मार्च को खुलेगी। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखा गया। सातों सीटों पर 24,68,804 वोटरों को लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देनी थी। शाम 6 बजे तक 13,52,464 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें बिल्थरारोड में 198736, बैरिया में 175439, सिकन्दरपुर में 175753, फेफना में 187520, बलिया नगर में 200351, बांसडीह में 215026 और रसड़ा में 199639 वोट पड़े। 

सुबह नौ बजे तक जिले में सिर्फ आठ फीसद लोगों ने मतदान किया। 11 बजे तक 21.85 फीसद वोट पड़ गए, लेकिन दोपहर एक बजे तक 36 फीसद लोगों ने मतदान किया, जबकि तीन बजे 46.50, पांच बजे 51.74 तथा 6 बजे तक 54.27 फीसदी मतदान हुआ। इस तरह 2017 के सापेक्ष 0.17 प्रतिशत अधिक मतदान 2022 में हुआ है। यही नहीं, बैरिया तीसरी बार वोट करने में पिछड़ गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *