बलिया : मारपीट में घायल युवक की मौत मचा हड़कंप !

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के अठगांवा इब्राहिमाबाद नौबरार में मारपीट के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ शिव शंकर सिंह के अनुसार 15 मार्च की रात परमानंद बिंद के छोटे पुत्र मुन्ना को रामभजू बिंद ने पिटाई कर दी थी। परमानंद बिंद उलाहना देने के लिए रामभजू बिंद के दरवाजे पर गए, जहां राम भजू बिंद, रामायण बिंद व शेखर बिंद ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन इलाज के लिए छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर बैरिया पुलिस छपरा सदर अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर बैरिया थाने आई। एसएचओ ने बताया कि राम भजू बिंद, रामायण बिंद, शेखर बिंद के खिलाफ पहले एनसीआर दर्ज था, जिसे अब गैर इरादतन हत्या की धारा 304 में तब्दील कर दिया गया है।
