भीमपुरा : पीपल के पेड़ पर बन रहे हैं स्वतः देवी देवताओं की आकृति !

पुजारी

बिल्थरारोड (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के अंवराई कला ग्राम पंचायत के बुढ़नापुर गांव स्थित कुटी पर पीपल के पेड़ पर बन रही देवी देवताओं की मूर्तियां लोगों में कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। इस पेड़ पर जगह-जगह विभिन्न प्रकार की आकृतियां नजर आ रही हैं। जिन्हें दिखाते हुए पुजारी दिनेश्वर मिश्र उर्फ नन्हकू भक्ति भाव से विभोर हो उठते हैं। कहीं शिव परिवार तो कहीं पर भक्तराज हनुमान जी की झलक दिखाई देती है। वह लोगों से दर्शन करने की अपील करते हुए नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *