और सरयू में डूब गया! अभिषेक मचा कोहराम

बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के मठिया गुलौरा शिव मंदिर घाट पर सोमवार को सुबह सरयू नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। मल्लाहों और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। नरहीं ग्राम निवासी अभिषेक (20) अपने मित्रों के साथ शिवमंदिर घाट पर सरयू नदी में नहाने के लिए गया। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया तथा डूब गया। अभिषेक को डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाया। मल्लाहों और गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस भी उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। इस बाबत पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दे दिया है। युवक के नदी में डूब जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *