तीर लेने के बाद तो कही दिव्यांग ने दिया वोट फोटो वायरल! बिल्थरारोड


बिल्थरारोड (बलिया) मतदान में युवाओं और खासकर महिलाओं और पहलीबार वोट देने के लिए उत्साह रहा। सुबह के बाद धीरे-धीरे मतदाताओं की भीड़ बूथों पर जुटने शुरू हो गई। महिलाओं और लड़कियों ने जमकर वोट डाले, लेकिन बुजुर्गों में उत्साह फीका रहा। हालांकि मतदान के लिए जागरूक परिवारों के लोगों ने बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को केंद्र पर पहुंचा कर मतदान कराया गया। व्हीलचेयर, ठेला व अन्य साधनों से मतदान केंद्र पर पहुंच कर रोगी और दिव्यांग जनों ने उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिल्थरा रोड वार्ड नंबर 3 निवासी विकास (दिव्यांग) मद्धेशिया ने बताया कि लोकतंत्र का अधिकार सबको है सभी को मतदान करना चाहिए।
बिल्थरारोड । नगर निवासी वार्ड नं 2 के दीना नाथ मद्देशिया की पत्नी की बीते बुधवार की शाम को मृत्यु हो गयी थी।इसके वावजूद भी दीनानाथ अपने बच्चों संग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
