रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर पर  आयोजित भव्य भंडारे में सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया

बिल्थरारोड। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर पर बिगत वर्षो की भांति होने वाले अखण्ड हरिकीर्तन के उपरांत भंडारे के क्रम में  शुक्रवार की शाम को हनुमान जी का भव्य पूजन अर्चन  के बाद हवन के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगो ने पूड़ी, सब्जी व रसदार बनिया का प्रसाद ग्रहण किया। और मनोकामना पूर्ण होने की कामना किया। भण्डारे में हनुमान गढ़ी मन्दिर के पुजारी नागेन्द्र पाण्डेय, प्रशांत जायसवाल मन्टू , प्रवीण चौबे, अजय कुमार गुड्डू ,सुनील कुमार टिंकू,संजय , गुड्डू  जितेन्द्र वर्मा, महेंद्र शर्मा, माखन मद्धेशिया, राजकुमार गुप्ता, रजत मद्धेशिया,अजित वर्मा,संदीप जायसवाल, मंटू, गणेश आदि सहित भारी संख्या में महिलाये शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *