थाना उभांव पुलिस द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में मिली सफलता
बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना उभांव पुलिस को अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार ,कब्जे से 1.35 किलो गांजा व 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश कुमार मय फोर्स द्वारा अभियुक्त लखन उर्फ लाखन गुप्ता पुत्र रामकिशुन गुप्ता निवासी वार्ड नं0 8 संजय नगर कॉलोनी बेल्थरा रोड बलिया को 1.35 किलो नाजायज गाँजा व 01 अदद तमंचा .315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर के साथ मंगलवार की सुबह मधुबन ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 176/2022 धारा 8/20 N.D.P.S. ACT तथा मु0अ0सं0 177/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश कुमार ,का0 रणजीत यादव , का0 दिनेश विश्वकर्मा थाना उभांव शामिल रहे।

