संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव व पूजनोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया



बिल्थरारोड । संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव व पूजनोत्सव कार्यक्रम शनिवार को नगर के पुलिस चौकी गली में मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर बड़े ही धूमधाम से पारम्परिक तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका बलिया के चेयरमैन संतलाल गुप्ता ने मद्धेशिया वैश्य समाज के ध्वज को फहराया। जिसके बाद गीत के माध्यम से सामुहिक रुप से ध्वजाभिवादन किया गया। स्वजातीय बंधुओ में पूजनोत्सव कार्यक्रम में काफी उत्साह रहा।नगर में बाबा गणिनाथ जी महाराज की नयनाभिराम झांकी निकाली गई। जिसमें गगन भेदी पताके लहरा रहे थे। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजनोत्सव किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियो को नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों को मोमेंटो व अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। सामाजिक आनंद आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सार्वजनिक हवन कराया। जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ हवन कार्यक्रम में सहभागिता की और समाज के उत्थान एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाने की कामना की। पूजनोत्सव कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन मधुबन शंकर मद्धेशिया, मद्धेशिया समाज के प्रदेश महामंत्री गिरीशचन्द गुप्त, गुलाब गुप्ता, वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मद्धेशिया,मृत्युंजय गुप्ता, मनोज गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद नीलेश दीपू, आलोक गुप्त, चंदन मद्धेशिया, सतीश गुप्त, देवेन्द्र गुप्ता,रमेश मद्धेशिया, मनोज गुप्ता ,बिक्की गुप्ता, अरविन्द गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूजनोत्सव के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
