बेल्थरा रोड समाधान दिवस में 12 मामलों की सुनवाई, 10 का मौके पर निस्तारण


बेल्थरा रोड। थाना उभांव परिसर में शनिवार को श्रीमान तहसीलदार बेल्थरा रोड की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाधान दिवस में राजस्व विभाग से जुड़े 10 तथा पुलिस विभाग से जुड़े 2 मामले प्रस्तुत हुए। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की मौजूदगी में गंभीरता से सुनवाई करते हुए 8 राजस्व एवं 2 पुलिस मामलों समेत कुल 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
वहीं, शेष 2 राजस्व मामलों के समाधान के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है, जो जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
