ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की पहल से तहसील परिसर में बहाल हुआ आरओ प्लांट, अधिवक्ताओं व आमजन को मिली राहत
बलिया (बेल्थरारोड):
वर्षों से तहसील परिसर में बंद पड़ा आरओ प्लांट आखिरकार ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की सक्रियता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से फिर से चालू हो गया है। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की मांग पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख ने प्लांट की मरम्मत कराकर इसे पुनः संचालित कराया, जिससे स्वच्छ पेयजल की सुविधा एक बार फिर से उपलब्ध हो गई है।
गर्मी के मौसम में अधिवक्ताओं एवं आने-जाने वाले लोगों को साफ पानी की उपलब्धता एक बड़ी राहत मानी जा रही है। अधिवक्ता संघ ने इस कार्य को “जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण” बताया और ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह का आभार जताया।
जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने आलोक सिंह को एक जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है। अधिवक्ताओं सहित आम जनता ने भी उनके इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
