बेल्थरा रोड में धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है व्यावसायिक कार्यों में घरेलू सिलेंडर!

बिल्थरारोड। इस समय नगर में केक व चाय की दुकानों में धड़ले से घरेलू सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा। इसके बावजूद भी सम्बंधित विभाग कुम्भकर्णी निद्रा में सोया हुआ है। जबकि जारी गाइड लाइन में शक्त निर्देश है कि दुकानदारों द्वारा व्यवसायिक सिलेंडर का ही उपयोग करना है। निर्देश के बाद भी घरेलू सिलेंडर का दुकानदार प्रयोग कर रहे है। हालांकि गैस संचालकों द्वारा बार-बार दुकानदारों से आग्रह किया जाता रहा है यह आप सभी लोग व्यावसायिक कार्यों में कमर्शियल सिलेंडर का ही प्रयोग करें उसके बावजूद भी व्यापारी अंजान बने हुए हैं नगर के मधुबन रोड स्थित एक केक कार्नर पर हर रोज लगभग 3 से 4 सिलेंडर का प्रयोग किया जाता है। जहाँ युवाओं द्वारा बर्थडे पार्टी भी किया जाता है। सूत्रों के अनुसार सम्बंधित विभाग को इसकी जानकारी के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी आते है और चाय नाश्ता करने के बाद जेब गर्म करके चले जाते है। जिससे इनकी मिली भगत से दुकानदारों द्वारा घरेलू सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *