चन्दाडीह स्थित मातेश्वरी सोनकली देवी के प्रांगण में नव दिवसीय श्री हवनात्मक शतचण्डी महायज्ञ के लिए गाजे- बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

बिल्थरारोड। क्षेत्र के चन्दाडीह स्थित मातेश्वरी सोनकली देवी के प्रांगण में आयोजित नव दिवसीय श्री हवनात्मक शतचण्डी महायज्ञ के लिए मंगलवार को गाजे- बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी । पीले वस्त्र धारी 501 कुंवारी कन्या और महिलाओं  व पुरुषों के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल चन्दाडीह मातेश्वरी प्रांगण से शुरू होकर नरला होते हुए हल्दीरामपुर सरयू नदी के जल के साथ वापस यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मातेश्वरी माता की जय, हर हर महादेव,जय श्री राम के उद्घोष कर रहे थे। कलश यात्रा के बाद यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञ शाला में काशी से पधारे यज्ञाचार्य के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की।  शनिवार 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले श्री  हवनात्मक शतचण्डी महायज्ञ में जाने-माने कथा वाचक भोजपुरी सम्राट पण्डित वीरेन्द्र तिवारी  जी के श्रीमुख से संगीतमयी सुनाया जायेगा। नव दिवसीय श्री हवनात्मक शतचण्डी महायज्ञ के कलश यात्रा में हजारों पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। 30 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। कलश यात्रा में पूर्व विधायक केदारनाथ वर्मा, सदानन्द मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, संजीव कुमार वर्मा, दयाशंकर मिश्र, रामजन्म यादव , सुशील मिश्र, फेकू पाण्डेय, विनोद वर्मा, संजय पाण्डेय सहित भारी संख्या में महिलायें व पुरूष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *